प्रियंका को बड़े बुजुर्ग और मातृशक्तियों का खुलकर मिल रहा है आशीर्वाद
वार्ड 10 में विकास का और जीत का एक नया इतिहास बनाएंगे हम: प्रियंका गौर
मण्डीदीप । मण्डीदीप नगर पालिका के वार्ड 10 का होगा चहुमुखी विकास, सघन जनसंपर्क में जुटी सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार प्रियंका गौर ने कहा वार्ड में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान दादा भाई के नेतृत्व में कांग्रेस परिषद द्वारा किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और वार्ड में पूरी नालिओ का होगा निर्माण। वार्डवासियों के लिए सुलभ शौचालय का होगा निर्माण । भोले बाबा की कुटी का होगा सौन्दर्रीकरण निर्माण। पूरे वार्ड में नाई पाईप लाईन बिछाई जायेगी । ओर घर घर पहुंचेगा पानी, नियमित रुप से साफ सफाई और पानी की सप्लाई की जायेगी । शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय योजना का दिलाया जाएगा लाभ । गरीब हितग्राहियों के हित में नि:स्वार्थ भव से किया जाएगा कार्य मिलेगा शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे 10 नंबर वार्ड में बिजली के पोल लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा वार्ड की खाली पड़ी जगहो पर बच्चों के लिए होगा पार्क और झूला घर का निर्माण। अंबेडकर भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण बाउंड्री गेट लगाए जाएंगे साथ ही वार्ड नंबर 10 के पीछे हिस्से में बाउंड्री निर्माण किया जाएगा ताकि कोई घटना न घट सके अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य आगामी समय में कांग्रेस परिषद द्वारा किए एक बार फिर कांग्रेस को विजय बनाएं ताकि विकास का क्रम इसी प्रकार निरंतर चलता रहे।




