क्राइम

कुल्हाड़ी मारकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनगौरी गांव में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर देने का घटनाक्रम सामने आया है। यह घटना देर रात्रि किसी व्यक्ति द्वारा की गई है। गुरुवार की सुबह पुलिस को जानकारी लगने पर मौके पर थाना प्रभारी रजपुरा राजीव पुरोहित सहित पुलिस ने पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत करा कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनोहर पिता मदन बारेला (आदिवासी) की हत्या हो जाने पर पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button