खेल

विंध्य को हराकर फाइनल में पहुँची जबलपुर टीम

नागौद और नागपुर के बीच सोमवार को खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मैच
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । खेल विकास समिति उमरियापान के तत्वावधान में अँधेलीबाग स्टेडियम में खेली जा रही अंतर्राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में विंध्य को हराकर जबलपुर की टीम फाइनल में पहुँच गई। सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच नागौद और नागपुर के बीच खेला जाएगा ।
रविवार को बाबा बर्फानी विन्ध्य और डब्ल्यूसीआर जबलपुर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया । विंध्य टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी किया। जबलपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया । बल्लेबाज अरबाज ने 58 रन, दिव्यांश ने 30 रन और ब्रजेश ने 24 रन बनाए । विंध्य के गेंदबाजों में करन ने तीन विकेट, जितेंद्र और आशीष ने दो -दो विकेट जबकि राम और हर्ष ने एक -एक विकेट लिया ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंध्य टीम के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में आठ विकेट गवाकर 140 रन ही नहीं बना सके। जबलपुर ने सात रनों से इस मैच को जीत लिया है । बल्लेबाज हर्ष ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। जबलपुर के गेंदबाज शोएब और कमल ने दो-दो विकेट, अरबाज, दिव्यांश और हर्षवर्धन ने एक एक विकेट लिया । जबलपुर के खिलाड़ी अरबाज को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार विजय दुबे, राजेश ब्यौहार द्वारा दिया गया ।
इस मौके पर मास्टर शिवकुमार चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, विजय दुबे, गया प्रसाद चौरसिया, दिलीप बाजपेई, राजेश चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, दिनेश चौरसिया, राजेश कटारिया, प्रमोद ताम्रकार, सुमित चौरसिया, अभिषेक चौरसिया, राजेश मौसिया, लालू गुप्ता, नीलू साहु, प्रदीप चौरसिया, मुन्ना पटेल, विनीत विश्वकर्मा, रवींद्र बर्मन, अध्यक्ष आशीष चौरसिया, हेमंत शामल, छुट्टन चौरसिया, शैवाल अरोरा, प्रशांत चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक,सिद्धार्थ दीक्षित, कमलेश चौरसिया, अंकित झारिया, पप्पू चौरसिया, अखिलेश सोनी, लकी, गोल्डी चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button