पुलिस ने बदमाशों को दी चेतावनी, सुधर जाओ वर्ना होली हवालात में मनाना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी प्रभात शुक्ला के निर्देशन में उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने शुक्रवार को होली पर्व को देखते हुए थाना अंतर्गत गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने शुक्रवार को इलाके के गुंडे-बदमाशों की परेड लेकर उन्हें समझाइश दी। निगरानी बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई । होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या वारदात की आशंका को देखते हुए चिन्हित बदमाशों को सख्त हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी ने आसपास के क्षेत्रों के निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश को थाना परिसर में बुलाकर समझाइश दी । उन्हें किसी भी तरह की वारदात नहीं करने की चेतावनी दी गई । थाना प्रभारी ने किसी भी तरह की मारपीट या झगड़ों से दूर रहने की हिदायत दी गई। उन्हें अपराध से दूरी बनाकर रखने की चेतावनी दी गई।



