स्वर्णिमिक भविष्य की कल्पना खेलकूद के बगैर संभव नहीं : चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर विधायक

69 वी संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का समापन
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित संभागीय कबड्डी व योगासन प्रतियोगिता का बीते रोज समापन किया गया। तीन दिन लगातार सागर संभाग के 6 जिलों में टीकमगढ़, सागर, दमोह पन्ना, छतरपुर के बालक- बालिकाओं ने वर्ग 14 वर्ष, वर्ग 17, वर्ष वर्ग,19 वर्ष में जबरदस्त खेल का जलवा बिखेरा। 19 वर्ष बालिका वर्ग में निवाड़ी की टीम विजेता रही। इसके साथ ही सागर की टीम उप विजेता रही। 17 वर्ष बालिका वर्ग कबड्डी में सागर की टीम विजेता रही जबकि उपविजेता के रूप में दमोह की बालिकाओं ने अपने खेल का जौहर दिखाया। अंदर-19 वर्ष बालक वर्ग में टीकमगढ़ और छतरपुर की टीम के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। तथा अंदर 17 बालक वर्ग में भी टीकमगढ़ और छतरपुर के मध्य मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीकमगढ़ विजेता व छतरपुर उप विजेता रही योगासन में बालिका 14 वर्ष सागर विजेता नहीं वही उपविजेता के रूप में छतरपुर के खिलाड़ियों ने योग में अपने जौहर दिखाएं तथा बालक वर्ग 14 वर्ष में सागर विजेता तो दमोह उपविजेता रही।समापन के दौरान सागर संभाग के समस्त जिलों के खिलाड़ी अपने-अपने जिले के ध्वज के साथ रामराजा ग्राउंड पर उपस्थित रहे। तथा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा, विश्वदीप चौहान, अवधेश रावत, कमलेश अहिरवार, नीरज देशमुख ,वीरेंद्र मिश्रा संभाग स्तरीय योगासन तथा कबड्डी सभी खेलों में तीनों दिन रेफरी के रूप में जक्कल, हसीरूद्दीन खान, शैलेंद्र सिंह राय, तथा योग में रामसिंह राजपूत, पन्नालाल अहिरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षा विभाग की तरफ से सहायक संचालक सीएल अहिरवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जैन साहब, प्राचार्य महेश रावत, मॉडल स्कूल प्राचार्य कौशल किशोर राजपूत, गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य प्यारेलाल अहिरवार, गोमती खटीक, रईस खान, रफीक खान, हिमांशु रजक मंच संचालक के रूप में किरण भार्गव तथा राजेंद्र जैन के द्वारा किया गया।



