विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्दियों में क्रिकेट प्रेमी प्रेमियों के मनोरंजन और क्षेत्र के युवा क्रिकेट को अपनी कौशलता दिखलाने हेतु सिलौंडी श्री राम बाग स्टेडियम में विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 25 दिसंबर दिन गुरुवार को हो रहा है ।
जिसमें क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उद्घाटन मैच में शामिल होगे । प्रतियोगिता में आसपास की अनेक टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 30000 हजार रुपया और शील्ड, उप विजेता को 15000 रुपया और शील्ड के साथ मैन ऑफ दा सीरीज, मैन ऑफ दा मैच के साथ अनेक पुरुस्कार से क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, भाजपा जिला मंत्री प्रशांत राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय, आयोजन समिति से संतोष काछी, सौरभ सेन और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से खिलाड़ियों का सम्मान और पुरस्कार में का वितरण प्रतियोगिता के समापन समारोह में करेंगे ।
विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है ।



