मध्य प्रदेश

जागृति कालोनी में सर्वधर्म समभाव समरसता मानवता जनहित में आनंद महोत्सव वन भोज का आयोजन

समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा मातृशक्तियों को उनके अधिकारों के प्रति एवं कानूनी बारीकियों से अवगत कराया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में धार्मिक आस्था का प्रतीक दीपावली पर्व की नवमी तिथि की नवमी को जिसे हम आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला इच्छा नवमी कहते हैं l अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी एवं सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति दोनों के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में तिलक कालेज रोड खिरहनी जाग्रति कालोनी में निवासरत समाजसेवी मातृशक्तियों द्वारा आनंद महोत्सव वन भोज का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आंवला वृक्ष पर निवासरत तैंतीस कोटि देवी देवताओं का सभी मातृशक्तियों ने मिलकर विधि विधान से पूजा अर्चना वंदना कर माल्यार्पण किया l तत्पश्चात हवन-यज्ञ कर प्रभु की आरती की और समस्त मानवता जनहित में विश्व कल्याण के स्वस्थ की मंगलकामनाएं की, इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी जिलाध्यक्ष सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा सभी उपस्थित मातृशक्तियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया एवं उन्हें कानूनी संबंधित महत्वपूर्ण बारीकियों से अवगत कराया तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आए मातृशक्तियों द्वारा आनंद महोत्सव वन भोज का आयोजन किया गया ऐसा माना जाता है कि, आंवला वृक्ष एक औषधीय गुणों से भरपूर है और व्यक्ति के स्वास्थ्य लाभ की सबसे बड़ी दवा है उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि हम सब मिलकर अपने जीवन काल में एक एक आंवला पौधारोपण कार्य अवश्य ही करेंगे सुनीता चतुर्वेदी ने कहा कि,,जिस तरह से हम किसी और के द्वारा लगाए गए आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना वंदना कर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य जीवन को सुखमय बनाने औषधीय गुणों से युक्त दवा प्राप्त कर रहे हैं,,, ठीक उसी तरह से हमारे द्वारा लगाए गए पौधों को हमारी आने वाली पीढ़ी भी उसके महत्व को समझते हुए उसकी देखभाल स्वयं करेंगी, इस दौरान विशेष सराहनीय सहयोग प्रदान किया अंशुल आनन्द तिवारी, गीता चौबे, प्रभा तिवारी, सुनीता चतुर्वेदी, अदिति तिवारी, रिया प्रसाद, अर्चना दुबे, सुप्रिया, उर्वशी, राखी, साविता दि्वेदी, आभा बर्मन, सीमा प्रसाद, रेखा तिवारी, नीलम श्रीवास सहित सभी समाजसेवी मातृशक्तियों ने मिलकर सभी लोगों के जीवन स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं प्रभु श्री हरि विष्णु जी से की।

Related Articles

Back to top button