पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत
सिलवानी। शनिवार की शाम को राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग पर नीगरी मोड़ के पहले पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की आमने सामने भिंडत हो गई जिसमें बाइक सवार की युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी04 सीटी 2962 सिलवानी से सांईखेड़ा की ओर जा रही थी तभी सामने से बजाज डिस्कवर बाइक एमपी 38 एमजी 9876 सिलवानी की ओर आ रही थी। दोनों वाहनों की आमने सामने भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार अशोक रघुवंशी पिता मनोहर रघुवंशी उम्र 27 वर्ष निवासी प्रतापगढ़ (कस्बा बम्हौरी) गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें 108 एम्बुलैंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रिफर किया गया। रायसेन पहुंचने के पूर्व ही घायल युवक की रास्ते में मौत हो गई। जिसे वापिस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी लाया गया। सिलवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



