क्राइम

बांदकपुर में क्रेटा कार में संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। दमोह जिले के बांदकपुर क्षेत्र में नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतन पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले के भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने थाना हिंडोरिया चौकी बांदकपुर पुलिस को सूचना देकर 15 फरवरी 2026 रात्रि 1ः30 बजे पेट्रोल पंप के पास में रोड पर भोलेनाथ की नगरी जागेश्वर धाम मंदिर से चंद्र कम दूरी पर अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी विनोद दुबे पिता गया प्रसाद दुबे उम्र 50 वर्ष बांदकपुर निवासी दूसरा आरोपी विजय लोधी पिता उरन लोधी ग्राम हरदुआ चुंगल निवासी के द्वारा लाल क्रेटा कॉर में 11 पेटी अवैध शराब जिसमें 8 पेटी लाल अवैध मसाला दो पेटी सफेद प्लेन 36 पाव मेक डाबर एक मैक डाबर रम की बोतल का परिवहन कर रहे थे जो भोलेनाथ की नगरी में सप्लाई के लिए आज महाशिवरात्रि जैसे महापर्व पर जहां आस्था का केंद्र भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाखों लाख लोग वरमान से मां नर्मदा जी का जल लेकर के पैदल भोलेनाथ के यहां जल चढ़ाने के लिए आते हैं यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 19 तीर्थ स्थल क्षेत्र शराब मुक्त किए थे जिसमें एक जागेश्वर नाथ तीर्थ स्थल भी सम्मिलित है जहां पर आज शराब माफिओ द्वारा अवैध शराब भोलेनाथ जी के मंदिर के चारों तरफ पहुंचाई जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहां का वातावरण अपवित्र हो रहा है वहां का वातावरुण धर्ममय बन सके इससे भगवती मानव कल्याण संगठन डोर तू डोर अवैध शराब पर अंकुश लगा रहा है। और 11 पेटी अवैध शराब एक फोर व्हीलर एवं दो आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button