क्राइम
सांची के पास विदिशा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी एक की मौत
रिपोर्टर : सत्येन्द्र जोशी
रायसेन। सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत अभी थोड़ी देर पहले विदिशा बायपास उपाध्याय ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने पुरुष को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सांची अस्पताल पहुंचाया सबको सांची अस्पताल में रखा गया है पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है सांची थाना प्रभारी एम एल भाटी ने बताया उम्र लगभग 40 साल अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट में सिर में आई सिर की चोटों के कारण मृत्यु होना प्रतीत होती है शव को अस्पताल सांची में रखवा दिया हे पीएम कार्यवाही सुबह की जाएगी। अज्ञात शव के शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे है।



