क्राइम

बाइक पर बैठे युवक पर हंसिया से किया हमला, युवक गंभीर

सिलवानी । रविवार की शाम को नगर के मुख्य मार्ग पर पुलिया के पास मोटर साइकिल पर बैठे सुरेन्द्र ठाकुर पर फारूक खां ने अचानक हंसिए से हमला कर दिया। जिससे युवक के गाल एवं कान में गंभीर चोटे आई है। हमला कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, राहगीरों ने तत्काल घायल अवस्था में सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।
जानकारी अनुसार सुरेन्द्र ठाकुर पिता लक्ष्मण ठाकुर उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 3 स्कूल के पास को रविवार को मोटर साइकिल पर बैठे हुए थे अचानक फारूक खां ने अचानक आकर हंसिए से हमला कर दिया। जिससे युवक के गाल एवं कान में गंभीर चोटे आई है। आरोपी घटना स्थल से भाग गया। घायल युवक को नागरिकों ने सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी गई।
टीआई पूनम सविता ने बताया कि हॉस्पिटल से प्राप्त सूचना पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी और फरियादी पड़ोसी है दोनों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद में हंसिया से वार किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

Related Articles

Back to top button