रक्षाबंधन का पावन पर्व इस साल 9 अगस्त 2025, जानिए शुभ मुहूर्त

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
श्री हरि नारायण
🏵️ रक्षाबंधन का पावन पर्व इस साल 9 अगस्त 2025
शनिवार को मनाया जा रहा है। खास बात ये है कि इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं है लेकिन कुछ देर के लिए राहुकाल जरूर परेशान करने वाला है। चलिए जानते हैं राखी पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा और बहनों को राखी बांधने के लिए कितना समय मिलेगा।
🤖 रक्षाबंधन पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा?
रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त के बीच में कुछ समय के लिए राहुकाल ग्रहण लगाएगा। 9 अगस्त को राहुकाल सुबह 09:07 से 10:47 बजे तक रहेगा। ऐसे में बहनें इस समय पर राखी बांधने से बचें।
🎗️ रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है?
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार रक्षाबंधन 2025 पर राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है। लेकिन बीच में राहुकाल लगने के कारण कुछ देर के लिए राखी बांधने पर रोक लग जाएगी। ऐसे में राखी बांधने का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा वहीं दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
✡️ रक्षाबंधन के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त क्या रहेगा?
हिंदू पंचांग में एक चौघड़ियां मुहूर्त भी होता है और कई जगह इस मुहूर्त में भी राखी बांधी जाती है। चलिए आपको बताते हैं राखी पर शुभ चौघड़िया मुहूर्त क्या रहेगा..
शुभ (उत्तम) मुहूर्त 7:27 एएम से 9:07 एएम
लाभ (उन्नति) मुहूर्त 2:06 पीएम से 3:46 पीएम
अमृत (सर्वोत्तम) मुहूर्त 3:46 पीएम से 5:26 पीएम
शाम को लाभ (उन्नति) मुहूर्त 7:06 पीएम से 8:26 पीएम
रक्षाबंधन के कुछ विशेष मंत्र
बहनें भाई को राखी बांधते समय नीचे दिए गए रक्षा मंत्रों में से कोई भी एक मंत्र मन ही मन पढ़ सकती हैं।
“ॐ येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥”
“रक्षासूत्रं शुभं दत्तं भुक्तिमुक्तिफलप्रदं। चीरयित्वा पवित्रेण बद्धं चास्तु सुते रणे॥”
“चिरंजीवी भव। आयुष्मान् भव। विजयी भव। सर्वसंपदां प्राप्तिर्भवतु।”



