राजनीति

अल्पसंख्यक मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष शहादत अली ने कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें 6 उपाध्यक्ष दो महामंत्री छह मंत्री एवं 10 सदस्य मनोनीत करते हुए कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति किए है।
अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल उपाध्यक्ष में वाहिद अली,इजहार पठान, खालिद पठान, चांद मंसूरी, रिजवान पठान, अमजद शाह, महामंत्री जफर मंसूरी, लईक पठान, मंत्रियों में औसाफ मंसूरी, इंसाफ अली, आसिफ खान, राशिद मंसूरी, शोएब खान, आरिफ मंसूरी, कोषाध्यक्ष अख्तर अली, मीडिया प्रभारी अमजद खान, सदस्यों में दानिश खान, कादर अली, दानिश अली, अनवर अली, साजिद खान, शाहिद अली, नासिर अली, नसीम खान, साजिद अली, और राजा मंसूरी को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने पर वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई है।

Related Articles

Back to top button