प्रापर्टी कारोबारी से मारपीट : आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । गोहलपुर थाना क्षेत्र में प्रापर्टी कारोबारी से मारपीट का सनसनी खेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मारपीट में घायल का उपचार के लिए स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती की सूचना पर पहुॅची पुलिस को लवी परवेज ने बताया कि वह प्रापर्टी का काम करता है एवं अपने आफिस में अब्दुल कादिर एवं मोह.करीम तीनों आफिस मे बैठकर बात कर रहे थे तभी हामिद मंसूरी उर्फ बोनू उसके आफिस के सामने आकर गाली गलौज करने लगे उसने एवं अब्दुल कादिर ने गालियां देने से मना किया तो हामिद मंसूरी ने उसे धक्का दे दिया और अब्दुल कादिर को कॉलर पकड़कर खींच लिया, वहीं छत पर खड़े हामिद मंसूरी के लड़के अहमद ने अब्दुल कादिर के सिर मे टाईल्स की प्लेट एवं ईंट से हमलाकर चोट पहुॅचा दी करीम एवं राजा किराना वाला और जीशान ने बीच बचाव किया अब्दुल कादिर उम्र 32 वर्ष को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल लेकर गये जहां से मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



