मध्य प्रदेश

यूनियन बैंक नोहटा में अधिकारी कर्मचारियों की भारी लापरवाही : उपभोक्ता बैंक की कार्य शैली से भारी परेशान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । जिले के यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा नोहटा तहसील जबेरा में बैंक मैनेजर एवं कर्मचारियों के कारण आम उपभोक्ता बहुत परेशान है।
नोहटा निवासी अंकित साहू ने बताया कि लगभग 2 साल से बैंक खाता में होल्ड, लॉक होने से लेन देन नहीं हो पा रहा था। जिसके कारण मुझे बहुत बार जहां चक्कर लगाने पड़े वही अनेक बार होल्ड खुलवाने के लिए फोटो, फॉर्म, आधार कार्ड देना पड़े, वही अनेक चक्कर लगाने के बाद, आज बैंक खाता बामुश्किल चालू हुआ। वही अंकित साहू का आज भी खाता चालू नहीं हुआ है ना ही एटीएम प्रदान किया गया है! शनिवार वहां पदस्थ सभी कर्मचारियों के यहां फॉर्म आवेदन घूमता रहा तब कहीं संभव हो पाया। लगभग पूरे दिन परेशान होना पड़ा। यहां पर लोगों को बैंक कर्मियों द्वारा सही तरीके से जानकारी भी नहीं दी जाती पूछने पर चिल्लाकर दौड़ते हैं, एवं बाहर निकालने की धमकी देने लगते हैं, जबकि यहां पदस्थ अधिकांश कर्मचारी अपने-अपने मित्रों के साथ बैठे गप्प मारते रहते हैं, जिसका मैं खुद आज प्रत्यक्षदर्शी व भुक्त् भोगी हूं। बैंक पहुंचने पर मुझे अनेक लोगों ने कुछ नि:शक्त लोगों ने अपनी आप बीती सुनाई। मैंने सुना था बैंक के लिए ग्राहक, उपभोक्ता बैंक के लिए देवता के समान होता है लेकिन यहां जाकर देखा तो इससे विपरीत परिस्थिति नजर आई । नोहटा निवासी अंकित साहू, राजू पटेल, तीरथ सिंह ठाकुर, पहलाद सिंह ठाकुर ने शिकायत में बताया कि रुपए जमा करने, होल्ड खुलवाने, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लिंक, एटीएम, बनवाने आज कल कर उपभोक्ताओं से चक्कर चलगवाते है। आज फोटो मांगते हैं कल आधार कार्ड मांगते हैं फिर दोबारा बुलाते हैं तो फॉर्म भरवाते हैं फार्म भरवाने के लिए भी बाहर एजेंट बैठाकर रखें है, जो उपभोक्ताओं से 20 ₹50/- लेते हैं तब वह फॉर्म भर के दे देते हैं। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा नोहटा के ब्रांच मैनेजर जगदीश सिंह, क्लर्क कैशियर सुरेश ठाकुर से व इनकी कार्य प्रणाली से उपभोक्ता बहुत परेशान है, जिसकी उच्च स्तरीय उच्च अधिकारियों से जांच करने की मांग की है एवं यहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर उपभोक्ताओं को परेशान करने जैसी गंभीर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button