भूपेन्द्र कलोसिया बने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद के तहसील अध्यक्ष

सिलवानी । नगर के युवा समाजसेवी भूपेन्द्र कलीसिया को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली का सिलवानी तहसील अध्यक्ष एवं अवधेश सपेरे को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों में भूपेन्द्र कलोसिया और अवधेश सपेरे द्वारा किए गए कार्यों एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के प्रदेश पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कछवाय की अनुशंसा पर भुपेन्द्र कलोसिया तहसील अध्यक्ष एवं अवधेश सपेरे को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियो परउनके इष्ट मित्रों ने मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शुभकामनाए देते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।



